क्या रात में दही खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 10:40

अक्सर रात को दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं रात को दही के सेवन से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-
पाचन को बिगाड़ सकता है दही
दही पाचन को अच्छा बनाए रखने में फायदेमंद होता है, अगर इसका सेवन दिन में किया जाए तो। रात में दही का सेवन पाचन को बिगाड़ सकता है। दरअसल, दही को पचाने के लिए ऊर्जा की जरूरत पड़ती है और रात में लोग अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, जिससे पाचन खराब हो सकता है।
रात में दही खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है, क्योंकि दही का तासीर ठंडा होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में भी रात को दही खाने से बचना चाहिए। रात में दही खाने से जोडों के दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से घुटने या जोडों में दर्द की समस्या होती है, उन्हें रात में दही खाने से बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info